Saturday, 1 August 2026

Home / Filmy /

powerful-motion-post...

'बंटवारा 1947' का दमदार मोशन पोस्टर रिलीज

30 साल बाद फिर साथ आए सनी देओल और राजकुमार संतोषी

News Image

भारत विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है 'बंटवारा 1947'

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर रिलीज होते ही फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। खास बात यह है कि फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और उनके साथ एक बार फिर निर्देशक राजकुमार संतोषी की चर्चित जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।

मोशन पोस्टर में गुस्सा, संघर्ष, भावनाएं और दृढ़ संकल्प की झलक देखने को मिलती है। फिल्म की कहानी भारत के विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां नफरत और भय के माहौल के बीच एक ऐसा किरदार उभरता है जो साहस और इंसानियत की मिसाल बनता है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी प्रभावशाली है। सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स का दावा है कि फिल्म दर्शकों को एक भावनात्मक और यादगार सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

संतोषी और सनी देओल की 30 साल बाद साथ वापसी

खबरों की अविरल धारा

'बंटवारा 1947' का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। संतोषी और सनी देओल की जोड़ी ने पहले 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब करीब 30 साल बाद दोनों फिर साथ आए हैं, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

मोशन पोस्टर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म की चर्चा तेज हो गई है। दर्शक इस ऐतिहासिक कहानी और सनी देओल के दमदार अंदाज को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें
×