Saturday, 1 August 2026

Home / Astha /

kalicharan-maharajs-...

ब्यावरा में कालीचरण महाराज का विवादित बयान, इस्लाम पर की टिप्पणी

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की भी उठाई मांग

News Image

संत कालीचरण महाराज

राष्ट्रीय संत कालीचरण महाराज ने मध्य प्रदेश के ब्यावरा में इस्लाम को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि दुनिया में जहां-जहां इस्लाम है, वहां अशांति है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस्लाम और ईसाई धर्म को वह धर्म नहीं मानते और सनातन को ही वास्तविक धर्म बताते हैं। महाराज ने कहा कि धर्म का उद्देश्य ईश्वर की प्राप्ति होना चाहिए। उन्होंने इस्लाम की मान्यताओं को लेकर भी अपनी टिप्पणी की और पुनर्जन्म व कर्मफल के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए अपने विचार रखे। उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग दोहराई। इसके साथ ही हिंदुओं से जातिगत भे कालीचरण महाराज इन दिनों ब्यावरा में आयोजित तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×