मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / स्पोर्ट्स /

जडेजा के 350 टेस्ट विकेट पूरे, ऐसा करने...

जडेजा के 350 टेस्ट विकेट पूरे, ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी

गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 284 रन पर समेटा; पहली पारी में 178 रन

350 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले जडेजा दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए

350 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले जडेजा दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए

भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समाप्त कर 178 रन की बढ़त हासिल कर ली। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर खास उपलब्धि अपने नाम की। जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4,000 से ज्यादा रन और 350 से अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के इयान बॉथम, भारत के कपिल देव और न्यूजीलैंड के डैनियल विटोरी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। जडेजा कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय हैं। वहीं मानव सुथार ने अपने टेस्ट करियर की पहली ही गेंद पर दिनेश चांडीमल को आउट कर दिया। श्रीलंका की पारी 284 रन पर सिमट गई।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें