Sunday, 2 August 2026

Home / Filmy /

is-pritam-planning-t...

क्या संगीत से दूरी बनाने वाले हैं प्रीतम? पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

जन्मदिन पर शेयर किए संदेश में कही नई जिंदगी और अधूरे सपने पूरे करने की बात

News Image

म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने दिया रिटायरमेंट लेने का संकेत

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और म्यूजिक कंपोजर प्रीतम की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी है। 14 जून को अपना 55वां जन्मदिन मनाने के बाद प्रीतम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार जताया।

पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह जिंदगी को एक नए नजरिए से जीना चाहते हैं और उन कामों को पूरा करना चाहते हैं, जिन्हें अब तक नहीं कर पाए। उनके इस संदेश को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह संगीत की दुनिया से दूरी बनाने या अपने करियर में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर सकते हैं।

हालांकि, प्रीतम ने अपने पोस्ट में रिटायरमेंट या संगीत छोड़ने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल उनके बयान को लेकर फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। प्रीतम बॉलीवुड के सबसे सफल संगीतकारों में गिने जाते हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों व गानों को अपनी धुनों से यादगार बनाया है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×