ipl-2026-is-poised-t...
रन और छक्कों की बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड
रचा इतिहास
IPL 2026 का लीग स्टेज खत्म होने तक यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे आक्रामक और हाई स्कोरिंग सीजन बन गया है। 70 मैचों में 61 बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बना, जबकि IPL के शुरुआती 9 सीजन मिलाकर सिर्फ 57 बार ही ऐसा हुआ था।
इस बार ओवरऑल रनरेट 9.85 रहा, जो IPL इतिहास में सबसे ज्यादा है। पहली पारी का औसत स्कोर 192 तक पहुंच गया, वहीं जीतने वाली टीमों का औसत स्कोर 217 रहा।
बड़े स्कोर बनना ही नहीं, उन्हें चेज करना भी आम हो गया। इस सीजन 16 बार 200+ रन का सफल पीछा किया गया, जो नया रिकॉर्ड है।
अब तक लगे 1349 सिक्स
छक्कों की बात करें तो IPL 2026 में अब तक 1349 सिक्स लग चुके हैं। यानी लगभग हर 12वीं गेंद पर एक छक्का देखने को मिला। यह IPL इतिहास में सबसे तेज सिक्स रेट है।
लीग मैचों में 14 शतक
इसके अलावा इस सीजन लीग मैचों में ही 14 शतक लग चुके हैं, जो एक सीजन में सबसे ज्यादा सेंचुरी के रिकॉर्ड की बराबरी है। पावरप्ले का रनरेट भी पहली बार 10 के पार पहुंच गया।
कुल मिलाकर IPL 2026 ने साबित कर दिया कि अब टी-20 क्रिकेट पहले से ज्यादा तेज, आक्रामक और बल्लेबाजों के पक्ष में हो चुका है।
यह भी पढ़ें