मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

बूंदी के तीन गांवों में घास भैरू महोत्सव...

बूंदी के तीन गांवों में घास भैरू महोत्सव की धूम

युवाओं के हैरतअंगेज करतबों ने खींचा लोगों का ध्यान

कांच की ग्लास पर टिका हुआ ट्रैक्टर

कांच की ग्लास पर टिका हुआ ट्रैक्टर

दीपावली के उत्सव का उल्लास भाई दूज पर भी देखने को मिला। बूंदी जिले के सथूर, बड़ोदिया और ठीकरदा गांव बुधवार को घास भैरू महोत्सव के रंग में रंगे नजर आए। यहां आस्था के साथ लोक परंपरा और रोमांच का अनूठा नजारा देखने को मिला। जादुई झांकियों, खासतौर पर कांच की ग्लास पर टिका हुआ ट्रैक्टर , युवाओं के हैरतअंगेज करतबों और घास भैरूजी की सवारी ने लोगों को आकर्षित किया। आयोजन देखने के लिए बूंदी शहर सहित हाड़ौती और प्रदेश के दूसरे जिलों से हजारों लोग पहुंचे।

भाई दूज पर शाम को घास भैरूजी की सवारी निकाली गई। इसे 11 जोड़ी बैलों से जोता गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने जगह-जगह दर्शन किए। तीनों गांवों में दिनभर मेले जैसा माहौल रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पुरानी लोक परंपरा है। सथूर में पिछले 25 वर्षों से महोत्सव आयोजित हो रहा है। गांव के कला मंडल और युवा कलाकारों ने झांकियां तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें