free-sacred-thread-c...
19 जून को होगा सामूहिक आयोजन
युवाओं को संस्कृति से जोड़ने की पहल
बस्सी क्षेत्र के नाईनाथ धाम बांसखो स्थित गुर्जर गौड़ गौतम आश्रम में 19 जून 2026 को सामूहिक जनेऊ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन गौतम आश्रम ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क रखा गया है।
जानकारी के अनुसार जेष्ठ शुक्ल पंचमी के अवसर पर होने वाला यह धार्मिक कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा और दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए शाम 4 बजे से 7 बजे तक भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
आयोजक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि समाज में धार्मिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए सामूहिक संस्कार कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें