मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

राजस्थान में चक्रवात ‘अकवान’ का दिख सकता...

राजस्थान में चक्रवात ‘अकवान’ का दिख सकता है हल्का असर

शेखावाटी में बढ़ेगी सर्दी

जयपुर में सुबह और शाम को  तेज सर्दी

जयपुर में सुबह और शाम को तेज सर्दी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात ‘अकवान’ का हल्का असर राजस्थान के मौसम पर भी पड़ सकता है। इसके प्रभाव से कोटा संभाग में अगले सप्ताह मौसम बदलने और आसमान में हल्के बादल छाने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश में चक्रवात का सीधा असर नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले तीन दिन राज्य में मौसम साफ रहेगा। उत्तरी हवाओं के चलते बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। इससे रात के समय ठंड बढ़ेगी।

पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। बीकानेर, अजमेर, अलवर, जयपुर, कोटा, फलोदी और सीकर सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सीकर का फतेहपुर सबसे ठंडा इलाका रहा।

उधर, चक्रवात का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश में होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 19 और 20 नवंबर को तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट दिया है।

यह भी पढ़ें