विदेशी मंचों पर भारत की बुराई करना राहुल गांधी की आदत-दीया कुमारी
प्रधानमंत्री डिप्लोमेसी के मामले पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा रहे
डिप्टी सीएम दीया कुमारी
राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने राहुल गांधी के विदेशों में दिए जा रहे बयानों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जाकर भारत के खिलाफ बोलना राहुल गांधी की आदत बन गई है। देश में अपनी बात रखने के लिए उन्हें कई मंच मिल सकते हैं, लेकिन वे विदेशी धरती पर भारत की आलोचना करते हैं।
दीया कुमारी ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, ऐसे में विदेशों में उनके बयानों से देश के बारे में क्या संदेश जाएगा। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिप्लोमेसी के जरिए भारत का सम्मान बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राहुल विदेशी मंचों पर देश की बुराई कर रहे हैं। उन्होंने इसे सही नहीं बताया।
डिप्टी सीएम जवाहर कला केंद्र में जयपुर डिजाइन फेस्टिवल के समापन समारोह के बाद मीडिया से बात कर रही थीं। उन्होंने राहुल गांधी के इंडिया समिट में दिए भाषण पर यह प्रतिक्रिया दी।
ADI के जयपुर चैप्टर के इस फेस्टिवल में शहर की ऐतिहासिक विरासत, कला और संस्कृति को डिजाइन के नजरिए से प्रस्तुत किया गया।
यह भी पढ़ें