commonwealth-games-t...
क्वालिफिकेशन में नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 79.61 मीटर
कॉमनवेल्थ गेम्स
कॉमनवेल्थ गेम्स की पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत के नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा ने 79.61 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर पांचवें स्थान पर रहते हुए अंतिम दौर में जगह बनाई।
नीरज ने पहले प्रयास में 76.28 मीटर और दूसरे प्रयास में 79.61 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद उन्होंने तीसरा प्रयास नहीं किया। वहीं, रोहित यादव ने 78.37 मीटर के साथ नौवां और यश वीर सिंह ने 78.36 मीटर के साथ दसवां स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
पाकिस्तान के ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने पहले प्रयास में 78.63 मीटर का थ्रो किया। दूसरे और तीसरे प्रयास में वह इससे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन सातवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे।
श्रीलंका के रुमेश पाथिराजे 82.84 मीटर के साथ शीर्ष पर
क्वालिफिकेशन राउंड में श्रीलंका के रुमेश पाथिराजे 82.84 मीटर के साथ शीर्ष पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (81.29 मीटर), दक्षिण अफ्रीका के डाउ स्मिट (80.64 मीटर) और इंग्लैंड के बेन ईस्ट (80.38 मीटर) ने भी नीरज से बेहतर प्रदर्शन किया। जैवलिन थ्रो का फाइनल शुक्रवार देर रात 12:45 बजे खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें