cm-bhajan-lal-sharma...
गुरुनानक जयंती के अवसर पर सीएम पहुंचे मानसरोवर गुरुद्वारा
गुरुद्वारे में सिख समाज के लोगों के साथ बैठे सीएम भजन लाल शर्मा
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को गुरूनानक जयंती के अवसर पर मानसरोवर स्थित गुरूद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने संगत को लंगर छकाया तथा स्वयं भी लंगर की प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान गुरूद्वारा प्रबंध समिति सदस्यों सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।