Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

asarams-life-sentenc...

आसाराम की उम्रकैद बरकरार

हाईकोर्ट ने सजा को सही ठहराया

News Image

आसाराम को बड़ा झटका

राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में आसाराम को बड़ा झटका देते हुए उसकी उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। बुधवार को सुनाए गए फैसले में कोर्ट ने कहा कि पीड़िता के आरोप मजबूत साक्ष्यों से साबित होते हैं।

हालांकि, मामले में सह-आरोपी शिल्पी और शरतचंद को अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। फैसला जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की डिवीजन बेंच ने सुनाया।

हाईकोर्ट ने 20 अप्रैल को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब अंतरिम जमानत पर चल रहे आसाराम को जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर करना होगा।

खबरों की अविरल धारा


सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने मामले को झूठा बताते हुए कई दलीलें दीं, लेकिन अदालत ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने माना कि ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई सजा और दोषसिद्धि सही है।

यह भी पढ़ें
×