Tuesday, 15 September 2026

Home / Astha /

after-setting-record...

भारत में रिकॉर्ड बनाने के बाद दुनियाभर में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’

भारत में कमाए 195 करोड़ से ज्यादा, अब ओवरसीज मार्केट में करिश्मे की उम्मीद

News Image

दुनियाभर में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’

आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ भारत में शानदार प्रदर्शन के बाद अब दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंच गई है। फिल्म 11 सितंबर 2026 को ओवरसीज मार्केट में रिलीज हो गई। भारत में मिली अप्रत्याशित सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसे वर्ल्डवाइड रिलीज करने का फैसला लिया था। मेकर्स ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “आस्था, भक्ति और दैवीय भावना की एक यात्रा आज दुनिया भर में शुरू हो रही है।”

भारत में 195 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को भारत में रिलीज हुई थी। 11 सितंबर को फिल्म भारत में 36वें दिन पहुंच गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 35वें दिन करीब 10 करोड़ रुपए का कारोबार किया। फिल्म ने भारत में महज 10 लाख रुपए की कमाई के साथ शुरुआत की थी।

खबरों की अविरल धारा

अब तक फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 195.05 करोड़ रुपए और नेट कलेक्शन 165.08 करोड़ रुपए हो चुका है। करीब 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म का कलेक्शन अब 200 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गया है।

भारत में सफलता के बाद अब मेकर्स की नजर विदेशी बाजार पर है। देखना होगा कि ओवरसीज रिलीज के बाद ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा रिकॉर्ड कायम करती है।

यह भी पढ़ें
×