Saturday, 1 August 2026

Home / Filmy /

anupam-kher-clarifie...

राम मंदिर टिप्पणी पर विवाद के बीच अनुपम खेर की सफाई

अभिनेता ने कहा- बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया

News Image

अभिनेता अनुपम खेर

राम मंदिर से जुड़ी अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में आए अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और वह आज भी अपने कहे हर शब्द पर कायम हैं। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कुछ लोगों को सच से ज्यादा विवाद और शोर पसंद है, इसलिए उनकी बातों को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वह ट्रोल्स, तथाकथित इन्फ्लुएंसर्स या नेताओं से डरने वाले नहीं हैं और जो उन्हें सही लगेगा, वह आगे भी खुलकर कहते रहेंगे।

यह मामूली चोरी

दरअसल, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'श्री राम भूमि' की शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में दान चोरी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुगल काल में हुई तबाही और लूटपाट की तुलना में यह चोरी मामूली थी।

खबरों की अविरल धारा


यह भी पढ़ें
×