मुख्य सामग्री पर जाएं

Tuesday, 3 November 2026

Home / फिल्मी /

अमिताभ बच्चन मीडिया पर भड़के, बोले- 50 म...

अमिताभ बच्चन मीडिया पर भड़के, बोले- 50 मिलियन फॉलोअर्स में 10% मेरे इशारे पर तैयार

भगवान कृष्ण के लिए लिखी प्रार्थना को धमकी से जोड़ने पर बिग बी ने जताई नाराजगी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोमवार को मीडिया पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया उनके लिखे शब्दों का गलत अर्थ निकालकर खबरें प्रकाशित करता है। इस बार विवाद भगवान कृष्ण के लिए लिखी उनकी एक प्रार्थना की पंक्ति को लेकर है।

अमिताभ ने तड़के अपने आधिकारिक X अकाउंट पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि वे अक्सर कृष्ण कन्हैया के लिए 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' पंक्ति का उच्चारण प्रार्थना स्वरूप करते हैं। लेकिन एक न्यूज वेबसाइट ने इसे उनके विरोधियों को दी गई चुनौती और धमकी से जोड़कर पेश कर दिया।

खबरों की अविरल धारा

बिग बी ने मीडिया को चेतावनी देते हुए अपने 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इनमें से 10 प्रतिशत लोग भी उनके इशारे पर किसी कार्रवाई के लिए तैयार बैठे हैं।

यह भी पढ़ें