मुख्य सामग्री पर जाएं

Tuesday, 3 November 2026

Home / फिल्मी /

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार क...

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार के बाद बच्चों ने पैपराजी को दिखाई मिडिल फिंगर

वीडियो वायरल:ड्राइवर ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं माने

फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन

फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद उनके बेटे और बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 31 अक्टूबर को मुंबई के वर्सोवा स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर संजय का अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान उनकी कार के बाहर मौजूद पैपराजी को देखते ही कार में बैठे दोनों बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखानी शुरू कर दी।

वीडियो में बेटी दलई पहले कैमरों की तरफ उंगली दिखाती और फिर कपड़ों से चेहरा छिपाकर हंसती नजर आती हैं। पिछली सीट पर बैठे बेटे शिवांश ने भी ऐसा ही इशारा किया। कार चला रहा ड्राइवर उन्हें रोकने की कोशिश करता रहा, लेकिन दोनों नहीं रुके। पैपराजी ने इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया।

57 साल की उम्र में हुआ निधन

खबरों की अविरल धारा

संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर को 57 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका शव मुंबई स्थित घर के किचन में मिला था। पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। अंतिम संस्कार में अभिषेक बच्चन, राजपाल यादव और राकेश रोशन समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें