alert-if-you-have-an...
अगर एसबीआई में है आपका खाता, तो आज ही कर लें ये जरूरी काम
लगातार छुट्टियों से सेवाएं रह सकती हैं प्रभावित
Alert: State Bank of India (SBI) के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपको बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो उसे आज यानी 22 मई 2026 तक पूरा कर लें। दरअसल, 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की शाखाएं लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकती हैं।
इसकी वजह वीकेंड छुट्टियां, कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद (ईद-उल-अजहा) के चलते घोषित अवकाश हैं। ऐसे में कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य शाखा संबंधी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
वीकेंड की छुट्टी
23 मई को महीने का चौथा शनिवार है, जबकि 24 मई को रविवार पड़ेगा। RBI के नियमों के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार के साथ हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं। इसलिए इन दो दिनों में देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
SBI कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिन की हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। यदि हड़ताल होती है तो देशभर में SBI की सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
बकरीद की छुट्टी
Eid al-Adha के मौके पर RBI ने अलग-अलग राज्यों में बैंक अवकाश घोषित किया है। अधिकांश राज्यों में 27 मई को बैंक बंद रहेंगे, जबकि कुछ राज्यों में 28 मई को छुट्टी रहेगी।
क्या करें