a-pair-of-male-and-f...
सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं में मची हलचल
नागपंचमी पर नाग नागिन का जोड़ा
सावन माह के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर आमेर स्थित महारुद्र शक्तिपीठ मंदिर में उस समय श्रद्धालुओं की उत्सुकता बढ़ गई, जब शिवलिंग के पास नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई दिया। पूजा के दौरान अचानक दोनों सांप मंदिर परिसर में पहुंच गए। उन्हें शिवलिंग के आसपास देखकर कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई। मंदिर के पुजारी अविनाश मिश्रा के अनुसार, सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान नाग-नागिन का जोड़ा मंदिर में दिखाई दिया। घटना की जानकारी आसपास के क्षेत्र में भी फैल गई, जिसके बाद मंदिर में लोगों की संख्या बढ़ने लगी। नाग पंचमी के दिन शिवलिंग के समीप सांपों का जोड़ा नजर आने से श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। कई भक्तों ने इस दृश्य को मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड किया। मंदिर में मौजूद लोगों के लिए यह घटना काफी रोमांचक रही।
दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू
सूचना मिलने पर सर्प मित्र राजू मौके पर पहुंचे और दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में नाग-नागिन के जोड़े को जंगल में उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस दौरान किसी श्रद्धालु या सांप को कोई नुकसान नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें