3500-kg-of-henna-exh...
धक्का-मुक्की में महाराष्ट्र की महिला बेहोश
मेहंदी लेने के लिए श्रद्धालुओं की लगी कतारें
मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा के मौके पर रविवार को मेहंदी लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ अचानक बढ़ने से मंदिर के आसपास कई जगह धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसी दौरान महाराष्ट्र की एक महिला श्रद्धालु बेहोश हो गई। मंदिर प्रशासन ने शाम करीब 7 बजे मेहंदी खत्म होने का एनाउंसमेंट कर लोगों से घर लौटने की अपील की।
मंदिर में करीब तीन घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म हो गई। सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही रील्स के कारण दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, पुणे, इंदौर, भोपाल और आगरा समेत कई शहरों से लोग जयपुर पहुंचे थे। कुछ श्रद्धालु अपने बच्चों तो कुछ बहन के लिए मेहंदी लेने आए थे।
शादी से जुड़ा दावा बना आकर्षण
सोशल मीडिया पर वायरल रील्स में दावा किया गया कि मंदिर की मेहंदी लगाने से कुंवारे युवक-युवतियों की शादी हो जाती है। इसी मान्यता के चलते कई लोग शनिवार रात से ही मंदिर पहुंचने लगे थे।
मेहंदी वितरण का समय शाम 7 बजे तय था, लेकिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए इसे शाम 5 बजे से शुरू कर दिया गया। दिन बढ़ने के साथ तख्तेशाही रोड और जेएलएन मार्ग तक श्रद्धालुओं की कतारें पहुंच गईं। भीड़ को देखते हुए गणेश चतुर्थी का ट्रैफिक डायवर्जन भी एक दिन पहले शुरू करना पड़ा।
यह भी पढ़ें