Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

15-year-old-vaibhav-...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर

डेब्यू करते ही सचिन और शेफाली का रिकॉर्ड टूटा, तिलक वर्मा ने पहनाई डेब्यू कैप

News Image

डेब्यू कैप पहनते हुए भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी

भारतीय क्रिकेट को नया सितारा मिल गया है। वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह भारत की ओर से सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले से पहले तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप सौंपी। यह खास पल उनके लिए भावुक कर देने वाला रहा और उनकी आंखें नम हो गईं। हालांकि, उनका डेब्यू मैच जीत के साथ यादगार नहीं बन सका। इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया, जो टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ उसका सबसे बड़ा सफल रनचेज भी है।

खबरों की अविरल धारा

×