'धुरंधर' ऑस्कर से बाहर, मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ की एंट्री
ज्यूरी को पसंद आया महाराष्ट्र की लोकपरंपरा और थ्रिलर कहानी का मेल
99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स
धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी ऑस्कर के लिए नामित होने की रेस में पिछड़ गई। मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ को 99वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुना गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने 18 सितंबर को इसकी घोषणा की। संतोष डावखर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 33 फिल्मों में से चुनी गई है। फिल्म के चयन के दौरान रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ भी दावेदारों में शामिल थी। ज्यूरी सदस्य विवेक वासवानी के मुताबिक, 14 सदस्यीय ज्यूरी में फिल्म को चार वोट मिले। उन्होंने बताया कि कुछ सदस्यों को फिल्म पसंद आई, लेकिन ज्यूरी ऐसे सिनेमा की तलाश में थी, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने प्रभावी तरीके से पेश कर सके।
‘गोंधल’ की कहानी ग्रामीण महाराष्ट्र में एक रात के दौरान होने वाली घटनाओं पर आधारित है। पारंपरिक गोंधल लोकअनुष्ठान और उसके बीच बुनी गई थ्रिलर कहानी फिल्म को अलग पहचान देती है। कहानी में सस्पेंस, रिश्तों और छिपे रहस्यों के साथ संगीत और नृत्य भी अहम हिस्सा हैं।
फिल्म में संगीत दिग्गज इलैयाराजा ने दिया है। अब ‘गोंधल’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
यह भी पढ़ें