राजस्थान में बदलेगा मौसम, 14 नवंबर को 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
अगले सप्ताह से उत्तरी सर्द हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन
राजस्थान में अगले सप्ताह की शुरुआत से सर्दी का असर तेज होने की संभावना
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में अगले सप्ताह की शुरुआत से सर्दी का असर तेज होने की संभावना है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 नवंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में बादल छाने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर और बीकानेर संभाग के पांच जिलों में शुक्रवार को मौसम बदल सकता है। बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
वहीं, 16 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद उत्तरी सर्द हवाएं राजस्थान की ओर बढ़ेंगी। इसका असर प्रदेश के कई शहरों में दिखाई देगा और रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी।
मौसम में इस बदलाव के बाद लोगों को सुबह और रात के समय सर्दी का ज्यादा अहसास होने लगेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्म कपड़ों की जरूरत भी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें