मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन, माउंट आबू में...

राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन, माउंट आबू में पारा 3 डिग्री के करीब

सीकर में सीजन की सबसे ठंडी रात

माउंट आबू में तेज ठंड के चलते ओस की बूंदें जमने लगी

माउंट आबू में तेज ठंड के चलते ओस की बूंदें जमने लगी

राजस्थान में उत्तरी हवाओं के असर से सर्दी तेज होने लगी है। हिल स्टेशन माउंट आबू में रविवार रात तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। तेज ठंड के चलते यहां ओस की बूंदें जमने लगी हैं। वहीं, सीकर में सीजन का सबसे कम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शेखावाटी के सीकर और फतेहपुर के साथ नागौर में भी कई दिनों से रात का पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.1, नागौर में 8.4, सीकर में 8.5 और उदयपुर में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पाली, भीलवाड़ा, अजमेर, अलवर, चित्तौड़गढ़, चूरू, पिलानी और सिरोही में तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने और सर्द हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट से जयपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग में रात की ठंड बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें