राजस्थान में बदला मौसम, अलवर-सीकर में बारिश
जैसलमेर के मोहनगढ़ में सबसे ज्यादा 5 MM बारिश
अलवर-सीकर में बारिश
राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से रविवार सुबह अलवर और सीकर में रुक-रुककर बारिश हुई। वहीं, जयपुर समेत कई जिलों में आसमान बादलों से ढका रहा और ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इससे पहले शनिवार को भी बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। जैसलमेर के मोहनगढ़ में सबसे ज्यादा 5 MM बरसात हुई। मौसम में बदलाव के साथ अब दिन के अलावा रात के तापमान में भी गिरावट आने लगी है। शुक्रवार को भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माउंट आबू में इससे कम सर्दी रही।
मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें