Sunday, 2 August 2026

Home / Filmy /

vijay-trisha-politic...

विजय-तृषा राजनीति अफवाहें और अधूरी प्रेम कहानी

सीएम शपथ समारोह से फिर तेज हुई रिश्ते की चर्चा

News Image

पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री फैंस की पहली पसंद

विजय-तृषा: राजनीति, अफवाहें और अधूरी प्रेम कहानी 

सीएम शपथ समारोह से फिर तेज हुई रिश्ते की चर्चा, पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री फैंस की पहली पसंद

Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan : तमिलनाडु की राजनीति इस वक्त जितनी गर्म है, उतनी ही गर्म सोशल मीडिया पर एक और चर्चा चल रही है — विजय और तृषा की। एक तरफ अभिनेता से नेता बने विजय अपनी पार्टी की कामयाबी और मुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, तो दूसरी तरफ हर कैमरा तृषा कृष्णन की मौजूदगी पर भी टिका हुआ है। 

 शपथ ग्रहण समारोह में उनकी एंट्री, इंस्टाग्राम पर लिखा गया एक भावुक पोस्ट और दोनों की पुरानी तस्वीरें। इस सप्ताह फैंस की चर्चा का सेंटर बना हुआ हैं। 

गॉसिप या सच्चाई है? 

विजय और तृषा दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं? वे दोनों सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं? या विजय के तलाक का कारण तृषा हैं? 

इसका जवाब शायद सिर्फ विजय और तृषा ही जानते हों। लेकिन एक बात तय है, पर्दे पर इस जोड़ी ने जो जादू रचा है, उसने उन्हें कॉलीवुड की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में शामिल कर दिया है।

विजय और तृषा की कहानी किसी आम फिल्मी जोड़ी की कहानी नहीं है। इसमें सुपरहिट फिल्में हैं, लंबा ब्रेक है, अफवाहें हैं, दोस्ती है और वो केमिस्ट्री भी, जिसने दर्शकों को सालों तक बांधे रखा।

ये जोड़ी कैसे बनीं स्टार

साल 2004 में आई फिल्म 'गिल्ली' ने इस जोड़ी को स्टार बना दिया। विजय का एक्शन और तृषा की मासूमियत दर्शकों को इतनी पसंद आई कि फिल्म तमिल सिनेमा की बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई। इसके बाद 'थिरुपाची', 'आथी' और 'कुरुवी' जैसी फिल्मों में दोनों साथ दिखाई दिए। हर फिल्म के साथ उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई। स्क्रीन पर दोनों की सहज बॉन्डिंग इतनी मजबूत दिखती थी कि फैंस उन्हें असल जिंदगी में भी साथ देखने लगे थे।

डेढ़ दशक तक पर्दे से गायब रही जोड़ी 

अचानक दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया। करीब 15 साल तक यह जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई। इसी दौरान अफवाहों का दौर भी शुरू हुआ। कई तरह की बातें सामने आईं, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इन चर्चाओं पर कुछ नहीं कहा।

खबरों की अविरल धारा

लियो ने बनाई बॉन्डिंग

फिर आया 2023 और फिल्म 'लियो'। लंबे इंतजार के बाद विजय और तृषा की वापसी ने सिनेमाघरों में अलग ही उत्साह पैदा कर दिया। फैंस के लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि उनकी पसंदीदा जोड़ी का कमबैक था। फिल्म के कई दृश्यों में दोनों की पुरानी केमिस्ट्री फिर से जीवंत नजर आई।

चेन्नई में एक शादी समारोह में दोनों को साथ देखा गया। इसके बाद विजय के राजनीतिक सफर के दौरान भी तृषा कई मौकों पर नजर आईं। विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद शपथ ग्रहण समारोह में उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर नए सवाल खड़े कर दिए।

तृषा का 'होम' विजय

इन चर्चाओं को और हवा तब मिली, जब तृषा ने एक इंटरव्यू में विजय को अपना 'होम' बताया। उन्होंने कहा कि उनके बीच गहरा सुकून, अपनापन और दोस्ती है। यही बयान फैंस के बीच सबसे ज्यादा वायरल हुआ। इसके बाद विजय और उनकी पत्नी संगीता के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।   

एक्टिंग हैं दोनों की ताकत

इन तमाम खबरों और गॉसिप से अलग अगर देखा जाए, तो विजय और तृषा की सबसे बड़ी ताकत उनकी कला यानी एक्टिंग है। एक अभिनेता के रूप में विजय की स्क्रीन प्रेजेंस और तृषा की सहज अदाकारी हमेशा दर्शकों को प्रभावित करती रही है। शायद यही वजह है कि उनकी जोड़ी को लेकर लोगों की दिलचस्पी कभी खत्म नहीं होती। राजनीति, अफवाहें और सोशल मीडिया ट्रेंड अपनी जगह हैं, लेकिन असली कहानी उस जादू की है, जो यह जोड़ी कैमरे के सामने रचती है।





यह भी पढ़ें
×