Saturday, 1 August 2026

Home / Raaj Ki Baat /

transfer-and-posting...

IPS की ट्रांसफर लिस्ट में संवेदनशीलता, अनुभव, दबंग छवि और स्मार्टनेस को तरजीह

राजस्थान में आईपीएस की तबादला सूची में शामिल सीनियर अफसरों को लेकर ब्यूरोक्रेसी में चर्चाओं से निकली अंदरूनी बातें

News Image

राजस्थान में 18 आईपीएस के ट्रांसफर का स्कैन

राजस्थान सरकार ने 14 जुलाई की रात जिन 18 IPS अफसरों के तबादले किए, उनको लेकर ब्यूरोक्रेसी में चर्चाओं का दौर है। जोधपुर पुलिस कमिश्नर, भरतपुर और अजमेर रेंज आईजी के तबादले को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हैं। कहीं इसे कास्टिज्म से जोड़कर बातें हो रही हैं तो कहीं पिछले दिनों सीएम की वीसी में कुछ आईजी-एसपी की कार्यप्रणाली से नाराजगी वाली बात को लेकर किस्से सुनाए जा रहे हैं। इन सबके बीच राजगंगा टीम ने कुछ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों और पुलिस महकमें के मुखबिरों से पड़ताल की तो इन तबादलों के पीछे की कहानियां कुछ यूं निकलकर सामने आई। 

मालिनी अग्रवाल को प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का जिम्मा

इस तबादला सूची में सबड़े चर्चित और बड़ा नाम डीजी मालिनी अग्रवाल का है। मालिनी अग्रवाल को सरकार ने प्रदेश की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था संभालने का जिम्मा सौंपा है। मालिनी जयपुर में ट्रैफिक एसपी रही हैं। उनका कार्यकाल शानदार रहा था। अब वे प्रदेश के यातायात की कमाल संभालेंगी। बड़ी चुनौती होगी, राजस्थान से गुजरते कई एक्सप्रेसवे और हाईवे पर पिछले दिनों हुए गंभीर रोड एक्सीडेंट्स को ध्यान में रखकर सड़क सुरक्षा के इंतजाम करना उनके लिए बड़ी चुनौती होगा। महिला अफसर होने के चलते वे संभवत: लोगों का जीवन बचाने के प्रयास करने में अधिक संवेदनशीलता के साथ काम करेंगी।

जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर अंशुमन भौमिया

जोधपुर कमिश्नरेट का जिम्मा अंशुमन भौमिया को दिया गया है। भौमिया स्वभाव से बड़े ही संजीदा लेकिन इनवेस्टिगेशन में तेजतर्रार हैं। उनके कई जूनियर भी बड़ी पोस्ट पा चुके थे, लेकिन उन पर सरकार का ध्यान काफी लेट गया। चलो देर आए दुरूस्त आए। भौमिया की पिछली पोस्टिंग्स और बेदाग छवि को देखकर लगता है कि वे जोधपुर के कामयाब पुलिस कमिश्नर साबित होंगे।

भरतपुर की रेंज आईजी लगाई गई दबंग IPS प्रीति चंद्रा

पत्रकार से आईपीएस अफसर बनी प्रीति चंद्रा प्रदेश की दबंग महिला अफसर के नाम से चर्चित हैं। भरतपुर मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है। वहां से पुलिस महकमे से बड़ी खबरें आनी चाहिए, लेकिन इसमें थोड़ी कमी देखी जा रही थी। प्रीति चंद्रा पहले भी करौली एसपी रह चुकी हैं, तब उनकी दमदार इमेज पूरे प्रदेश में चर्चा में रही थी। ऐसे में संभवत: कुछ दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीद से सरकार ने उन्हें भरतपुर रेंज आईजी लगाया होगा।

अजमेर रेंज में डॉ. रवि को लगाकर दिखाई स्मार्टनेस

सरकार ने अजमेर रेंज के आईजी पद पर डॉ. रवि को लगाया है। डॉ. रवि मॉर्डन पुलिसिंग से लेकर क्राइम कंट्रोल, बेहतर मॉनिटरिंग के लिए जाने जाते हैं। अब से पहले यहां जो अफसर थे, उनके बारे में चर्चा थी कि सिर्फ नाक की सीध में देखते थे। पुलिस में अफसर को आंख-कान हमेशा खुले रखने चाहिए। डॉ. रवि को काफी समय से फील्ड पोस्टिंग भी नहीं मिली थी। लगता है ऑफिस पोस्टिंग के बाद वे अजमेर जैसी रेंज संभालने के लिए पूरी तरह रिचार्ज हो चुके हैं, इसी सोच के साथ उन्हें कमान सौंपी होगी।

IPS की पूरी तबादला सूची देखिए

यह भी पढ़ें

जयपुर में सिर्फ 3 माह के अनुभव वाले ips को लगाया पुलिस कमिश्नर

×