Tuesday, 15 September 2026

Home / Raaj Ki Baat /

government-places-ra...

बैकफुट पर सरकार, RAS पिंकी मीणा को किया एपीओ

राजगंगा ने आरएएस की तबादला सूची आते ही सबसे पहले उठाया था मामला

News Image

आरएएस ऑफिसर पिंकी

आरएएस ऑफिसर पिंकी मीणा को सरकार ने एपीओ कर दिया। हाल ही में उसे दौसा में सहायक कलेक्टर लगाया था। चार साल पहले दौसा में ही रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तारी और निलंबित से पिंकी मीणा चर्चा में आई थी। लंबे इंतजार के बाद पिंकी मीणा को हाल ही में सरकार ने बहाल किया और कुछ ही दिन में फिर से दौसा में ही पोस्टिंग दे दी। तीन दिन पहले आई तबादला सूची में शामिल इस नाम को लेकर राजगंगा ने खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद खलबली मच गई। देशभर के मीडिया में पिंकी मीणा को फिर से दौसा में पोस्टिंग मिलने की खबर तेजी से वायरल हो गई। लगभग सभी मीडिया में पिंकी मीणा को फिर से दौसा में ही सहायक कलेक्टर लगाए जाने का मामला तेजी से उजागर होने के बाद सरकार की किरकरी हो रही थी। गुरुवार शाम कार्मिक विभाग ने पिंकी मीणा को एपीओ करने के आदेश जारी कर उनकी दौसा में पोस्टिंग का मामला ठंडा कर दिया।

यह भी पढ़ें
×