नगाड़ों की गूंज और 52 घाटों पर दीपों की रोशनी से सजा पुष्कर मेला
शो के दौरान बिदके भैंसे ने घोड़ों को गिराया
पुष्कर मेले का औपचारिक आगाज
नगाड़ों की गूंज, घोड़ों के करतब और 52 घाटों पर जगमगाते दीपक, इन नजारों के साथ मंगलवार को इंटरनेशनल पुष्कर मेले का औपचारिक आगाज हुआ। मेला मैदान में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पूजा-अर्चना के बाद ध्वजारोहण किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी की पार्टी ने विशेष प्रस्तुति दी। मंत्री ने भी नगाड़ा बजाया।
शाम को सभी 52 घाट दीपदान से रोशन हो उठे। मंत्री ने महाआरती की। इससे पहले हॉर्स शो में पुलिस जवानों ने घोड़ों पर करतब दिखाए। वहीं 'चक दे इंडिया' थीम पर हुए फुटबॉल मैच में विदेशी पर्यटकों ने भारतीय टीम को 5-1 से हराया।
पशु मेले में एक करोड़ रुपए की घोड़ी 'नगीना' और 40 इंच से ज्यादा ऊंचाई वाला ग्रेट डेन आकर्षण रहे। इस बीच घोड़ों के शो के दौरान बिदके भैंसे ने दो घोड़ों को गिरा दिया और एक जीप को भी नुकसान पहुंचाया।
यह भी पढ़ें