shah-rukh-khan-share...
#AskSRK में फैन ने पूछा- बालकनी से नहीं दिख रहे तो घर बेच दीजिए
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #AskSRK सेशन के दौरान फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनके करीब 300 करोड़ रुपए की कीमत वाले घर ‘मन्नत’ के रेनोवेशन को लेकर भी सवाल पूछा गया। एक फैन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर शाहरुख अब मन्नत की बालकनी से फैंस को नजर नहीं आ रहे हैं तो उन्हें घर बेच देना चाहिए। इस पर अभिनेता ने बताया कि मन्नत में नई गैलरी तैयार की जा रही है और अब वह वहीं से फैंस को दिखाई देंगे। शाहरुख के घर के बाहर खास मौकों, खासकर उनके जन्मदिन पर बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा होते हैं। अभिनेता अक्सर मन्नत की बालकनी से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हैं। इसी सेशन में शाहरुख ने अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी। उन्होंने बताया कि फिल्म 24 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।