मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / आस्था /

अनंत चतुर्दशी पर धूमधाम से हुआ गणपति विस...

अनंत चतुर्दशी पर धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन

ग्रंथों में सूर्यास्त से पहले विसर्जन का उल्लेख

अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन

अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन

25 सितंबर, अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बड़े धूमधाम से गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश विसर्जन दिन में किया जा सकता है, जबकि ग्रंथों में प्रतिमा विसर्जन सूर्यास्त से पहले करने का उल्लेख मिलता है। वहीं मिट्टी की छोटी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन घरों में भी किया गया। 

गणेश पुराण में उल्लेख

खबरों की अविरल धारा

गणेश पुराण के अनुसार पार्वती ने अपने पिता हिमालय से गणेश उपासना की विधि पूछी थी। हिमालय ने साफ, चिकनी और कंकड़ रहित मिट्टी से प्रतिमा बनाकर पूजा करने की विधि बताई। मिट्टी से बनी इस प्रतिमा को ‘पार्थिव गणेश’ कहा जाता है। व्रत पूर्ण होने पर प्रतिमा को छत्र, ध्वज और पताकाओं के साथ नदी या तालाब में विसर्जित करने का भी उल्लेख मिलता है।

यह भी पढ़ें