मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सक...

महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सकता-दिलजीत दोसांझ

धमकियों के बीच इंदौर में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ, राहत इंदौरी का शेर पढ़ा, किसी के बाप का हिंदोस्तान थोड़े ही है...

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ

इंदौर में रविवार रात पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में संगीत के साथ शायरी का भी रंग देखने को मिला। दिलजीत ने मशहूर शायर राहत इंदौरी का शेर पढ़ा- 'सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़े ही है।' उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कॉन्सर्ट से पहले अलग-अलग संस्थानों को RDX विस्फोट की धमकी वाले करीब 9 ई-मेल मिले थे। इस पर दिलजीत ने कहा कि उनके इंदौर आने और शो को रोकने की कई कोशिशें हुईं, लेकिन यह महाकाल की धरती है और यहां आने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

प्रशासन की आपत्ति के बावजूद उन्होंने प्रतिबंधित सूची में शामिल चार में से तीन गाने भी गाए। 'खुदा गवाह' और 'किन्नी किन्नी' जैसे गानों पर दर्शक झूम उठे। रात 10 बजे शो खत्म हुआ।

खबरों की अविरल धारा

सुरक्षा के लिए बम डिस्पोजल टीम और ड्रोन निगरानी तैनात रही। कॉन्सर्ट से 7 करोड़ रुपए से ज्यादा के टिकट बिके, जबकि नगर निगम को 60 लाख रुपए से अधिक टैक्स मिला।

यह भी पढ़ें