मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

दिवाली पर राजस्थान में पर्यटन सीजन का धम...

दिवाली पर राजस्थान में पर्यटन सीजन का धमाका

जयपुर-उदयपुर के 90% होटल फुल, दिवाली की छुट्टियों में घूमने वालों की भीड़ उमड़ी

राजस्थान में आया पर्यटन सीजन

राजस्थान में आया पर्यटन सीजन

दिवाली के साथ ही राजस्थान में पर्यटन सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और पुष्कर सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर देसी-विदेशी सैलानियों की भीड़ पहुंच रही है। जयपुर और उदयपुर में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही के चलते करीब 90 फीसदी होटल बुक हो चुके हैं।

तीर्थनगरी पुष्कर में करीब एक लाख श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे हैं। वहीं, जयपुर के हवामहल में दो दिन में 13 हजार और आमेर महल में 15 हजार पर्यटकों ने भ्रमण किया। जंतर-मंतर और अल्बर्ट हॉल में भी अच्छी खासी भीड़ रही।

खबरों की अविरल धारा

उदयपुर में पर्यटन स्थलों के आसपास कई जगह ट्रैफिक जाम जैसे हालात बन गए। पिछोला सहित अन्य झीलों में बोटिंग के लिए पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा। उधर, जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग में भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। यहां गुजरात और महाराष्ट्र से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक रही।

यह भी पढ़ें