मुख्यमंत्री आवास पर दीपावली की रामा-श्यामा
सीएम भजन लाल शर्मा से दीपावली मिलन कार्यक्रम में मिलने प्रदेशभर से पहुंचे नेता-अफसर, महिलाएं, बच्चे और आमजन
सीएम आवास पर दिवाली की रामा-श्याम करने काफी लोग पहुंचे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित स्नेह मिलन समारोह में आमजन से दिवाली की रामा-श्यामा की। इस दौरान उन्होंने आत्मीय मुलाकात करते हुए उपस्थित लोगों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। समारोह में जनप्रतिनिधि, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
