producer-amit-jani-r...
गृह मंत्री और राजस्थान DGP को भेजी गई शिकायत
निर्माता अमित जानी
फिल्म 'काला हिरण' को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले फिल्म की रिलीज और कंटेंट को लेकर कानूनी विवाद सामने आया, फिर एक्टर गोविंद नामदेव और सोनू मिश्रा ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया। अब फिल्म के निर्माता अमित जानी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अमित जानी ने आरोप लगाया है कि उन्हें फोन कर धमकी दी गई। उनका दावा है कि यह धमकी आतंकी शहजाद भट्टी की ओर से दी गई है। मामले की जानकारी ईमेल के जरिए केंद्रीय गृह मंत्री और राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (DGP) को भी भेजी गई है। और सुरक्षा की मांग की गई है।
19 जून को हाईकोर्ट में होनी है सुनवाई
फिल्म से जुड़े मामले में 19 जून को दिल्ली हाईकोर्ट में भी सुनवाई प्रस्तावित है। फिलहाल धमकी के आरोपों और फिल्म विवाद को लेकर मामला चर्चा में बना हुआ है। संबंधित एजेंसियां शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें