मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

पैसे के लालच में घटिया रील्स बना रहे लोग...

पैसे के लालच में घटिया रील्स बना रहे लोग, मैं भुगतभोगी: मदन राठौड़

BJP की सोशल मीडिया कार्यशाला में प्रदेशाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

मदन राठौड़ सोशल मीडिया की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया

मदन राठौड़ सोशल मीडिया की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोशल मीडिया पर बन रही रील्स और ट्रोलिंग को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पैसे के लालच में कुछ लोग घटिया रील्स बना रहे हैं। वे खुद भी सोशल मीडिया के भुगतभोगी हैं और इसका सामना कर चुके हैं।

राठौड़ सोमवार को जयपुर के एक निजी होटल में भाजपा सोशल मीडिया सेल की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए पार्टी ने कई सफलताएं हासिल की हैं, लेकिन अब इसका दुरुपयोग एक बड़ी चुनौती बन गया है। कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है।

भ्रामक सूचनाओं का करें मुकाबला

खबरों की अविरल धारा

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि नेगेटिव नैरेटिव फैलाने वालों की पहचान कर उन्हें बेनकाब करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि कार्यशाला में मिली सीख के आधार पर संगठित होकर भ्रामक सूचनाओं का मुकाबला करें।

गौरतलब है कि पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान के बाद राठौड़ खुद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे और उन्हें कई बार सफाई देनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें