मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

सहकारिता विभाग में ... कुछ मीठा हो जाए,...

सहकारिता विभाग में ... कुछ मीठा हो जाए, के साथ दीपावली पर्व की खुशियां

सहकार भवन में स्थापित किया भगवान राम का पूजा स्थल और आयोजित हुआ दीपावली पूजन

शासन सचिव सहकारिता ने किया दीपोत्सव का शुभारंभ

शासन सचिव सहकारिता ने किया दीपोत्सव का शुभारंभ

राजस्थान के सहकारिता विभाग में दीपावली का पर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता डॉ. समित शर्मा ने सहकार भवन के तृतीय तल स्थित सभागार में भगवान श्रीराम की विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पूजन किया।

डॉ. शर्मा ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं विभाग की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए सभी के सुखमय, मंगलमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की। डॉ. शर्मा ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, आदर्श, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग एवं लोककल्याण की भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं सद्भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय, सहयोग एवं टीम भावना के साथ विभागीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

खबरों की अविरल धारा

कार्यक्रम के दौरान शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं तथा उपस्थितजनों को मिठाई वितरित की। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें