अर्नव चक्रवातु के बाद मुरासु’ सक्रिय, राजस्थान में असर नहीं
10 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम, रात में बढ़ेगी सर्दी
कई जिलों में सुबह छाया रहेगा हल्का कोहरा
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद अब ‘मुरासु’ सक्रिय हो गया है। हालांकि, इसका असर राजस्थान में देखने को नहीं मिलेगा। प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मंगलवार सुबह श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह के समय सर्दी का असर भी तेज महसूस किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 10 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलने से मौसम सुहावना रहेगा, जबकि रात के तापमान में गिरावट के चलते हल्की सर्दी महसूस होगी।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। सोमवार को बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, सीकर, अलवर और जयपुर समेत अधिकांश शहरों के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में साफ मौसम रहने का अनुमान जताया है।
यह भी पढ़ें