राजस्थान में दिन का तापमान गिरा, रात में कम हुई ठंडक
माउंट आबू सबसे ठंडा
तापमान गिरा
राजस्थान में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया, जबकि रातें अपेक्षाकृत गर्म रहीं। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण रात में ठंडक का असर कम दिखाई दे रहा है। बाड़मेर को छोड़कर राज्य के सभी शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में रात के तापमान में खास गिरावट नहीं आई है। श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी और बाड़मेर सहित आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।
वहीं, माउंट आबू प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले 3-4 दिन प्रदेश में आसमान साफ रहने की संभावना है। दिनभर धूप खिली रह सकती है और कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें