municipal-corporatio...
हैरिटेज निगम ने कई रसूखदारों के अवैध और जर्जर ठिकानों को सील कर दिया
नगर निगम हैरिटेज ने 14 जगह सील लगाई
जयपुर।
अवैध निर्माण, जर्जर भवन और स्वीकृति के विरूद्ध निर्माण कर सिस्टम को ठेंगा दिखा रहे 14 भवन-दुकान व परिसर वालों के खिलाफ जयपुर नगर निगम हैरिटेज ने शुक्रवार सुबह-सुबह ही कड़ा एक्शन लिया। रामगंज बाजार में होटल गरीब नवाज की तीन दुकानें और एमएम खान होटल के पास का परिसर सील कर दिया गया। यहां नॉनवेज पकाने का काम चलता था। नगर निगम ने सीजर मैमो बनाकर बंद दरवाजे पर ही चस्पा कर दिया। इसी तरह एक पार्षदपति की शह पर अजायबघर का रास्ता में चल रहे अवैध निर्माण को भी सील कर दिया गया। इस अवैध निर्माण की सीलिंग पर नाम लिखा है गौरांग बैराठी, अजायबघर का रास्ता। पता चला कि पहले भी काम रोका गया था, लेकिन पार्षद पति ने अपनी सैटिंग से फिर शुरू करवा दिया था। नगर निगम की टीम ने अब सील ही कर दिया। शुक्रवार सुबह कुल 14 भवनों, दुकानों पर परिसरों पर अवैध निर्माण की की कार्रवाई हुई है।
जयपुर में हैरिटेज निगम ने अवैध निर्माण, अतिक्रमण कर चारदीवारी की खूबसूरती बिगाड़ने वालों पर कड़ा एक्शन लिया। किशनपोल जोन की टीम ने अवैध निर्माण, बिना सक्षम स्वीकृति लिए और स्वीकृति के विपरीत और बिना ईजाजत निर्माण करने पर 14 जगह सीजर की कार्रवाई कर अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मचा दी। सीज करने की कार्यवाही उपायुक्त किशनपोल दिलीप भम्भानी, राजस्व अधिकारी प्रशांत लखन के निर्देशन में की गई।
सील किए गए भवन, दुकान व परिसरों की सूची
1. मकान नंबर 156, नाटाणीयो का रास्ता, त्रिपोलिया बाजार जयपुर।
2. मकान नंबर 2962-2964, रास्ता फुटा खुर्रा, रामगंज बाजार जयपुर।
3. दुर्लभ कुंज, पांच बत्ती, एम. आई. रोड, जयपुर।
4. जगराम दास जी की बगीची, इन्द्रा बाजार जयपुर।
5.जयरामदास जी की बगीची, कल्याण जी का रास्ता, जयपुर।
6. मकान नंबर 3953, जगन्नाथ शाह का रास्ता, पंतग वालों का मोहल्ला।
7. दुकान नम्बर 270, त्रिपोलिया बाजार जयपुर।
8.मकान नंबर 283, नाटाणीयो का रास्ता, लोहा मण्डी त्रिपोलिया बाजार।
9. मकान नंबर 4846, श्रीनाथ ज्यूस सेन्टर के पास, घोडा निकास रोड।
10. दुकान नंबर 111, 113, 114, गरीब नवाज होटल, रामगंज बाजार जयपुर।
11. मकान नंबर 1309, अजायबघर का रास्ता, राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट के पीछे, जयपुर।
12. मकान नंबर 2161, मनिहारों का रास्ता, रेडियो मार्केट, नेहरू बाजार जयपुर।
13. दुकान नंबर 352, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड जयपुर।
14. मकान नंबर 999, एम. एम. खान होटल रामगंज बाजार जयपुर।
यह भी पढ़ेंsms के न्यूरो सर्जरी हेड डॉ. मनीष अग्रवाल रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप,