सुनील कोठारी को बीजेपी ने जयपुर नगर निगम से मेयर उम्मीदवार घोषित किया
63 वर्षीय कोठारी ने किया बीजेपी की तरफ से नामांकन दाखिल किया
बीजेपी नेताओं ने सुनील कोठारी का नामांकन दाखिल कराया
जयपुर में परकोटा क्षेत्र से जीते हुए पार्षद सुनील कोठारी (63) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जयपुर नगर निगम के महापौर (मेयर) पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। वह जयपुर के परकोटा क्षेत्र के वार्ड नंबर 112 से नवनिर्वाचित पार्षद हैं। वह लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा से जुड़े रहे हैं। इससे पहले वह भाजपा के जयपुर शहर अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। राजनीति के अलावा, वह जयपुर के जाने-माने रत्न एवं आभूषण (जेम्स एंड ज्वैलरी) व्यापार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का करीबी माना जाता है, और पार्टी ने जयपुर नगर निगम चुनाव में बहुमत मिलने के बाद उन्हें मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है।
नामांकन दाखिल करने से पहले सुनील कोठारी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार से भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, विधि प्रकोष्ठ संयोजक सौरभ सारस्वत तथा पुनीत कर्णावट, शैलेन्द्र भार्गव, विमल अग्रवाल की मौजूदगी में पार्टी का आभार जताया। उनके नामांकन दाखिल करते समय जयपुर से भाजपा सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंदाचार्य, कालीचरण व अन्य भी मौजूद रहे।
