पत्रकार एल एल शर्मा काे पिंक सिटी प्रेस क्लब का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
तीन दिन रंगारंग कार्यक्रम चला, युवा एवं मूर्धन्य पत्रकारों का हुआ सम्मान, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और विधायक गोपाल शर्मा ने दिए सम्मान
पिंकसिटी प्रेस क्लब का 35वां स्थापना दिवस समारोह
पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर के 35वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार 23 अक्टूबर को हुए मुख्य समारोह में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं विधायक गोपाल शर्मा ने शिरकत की। समारोह में पत्रकारों का सम्मान हुआ। वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट और प्रबुद्ध एवं युवा पत्रकारों को बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड दिए गए।
अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रेस क्लब की तरफ से दैनिक नवज्योति के मुख्य संवाददाता एवं वरिष्ठ पत्रकार एल.एल.शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट दिया गया। उनके अलावा दैनिक निराला समाज के प्रेम शर्मा, जसविंदर बल, कुंजेश पतसरिया, शिवदयाल मिश्रा और राजेश पारीक को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिए गए।
कार्यक्रम में रामदास आठवले ने कहा कि जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब को और भव्य रूप देने को केन्द्र सरकार से सहयोग दिलाने की बात कही। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होता है। उन्होनें पत्रकारों को सम्मानित किया एवं सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने भी पत्रकारों को बधाई दी और पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर के उन्नयन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
बेस्ट जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर
सम्मान समारोह में सीनियर जर्नलिस्ट डॉ. मिथिलेश जैमिनी को बेस्ट जर्नलिस्ट ऑफ द इयर अवार्ड और सुधांशु माथुर समाचार प्लस को बेस्ट एडिटर ऑफ द इयर अवार्ड दिया गया। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय पत्रकारिता के लिए राहुल शर्मा गौतम को उत्कृष्टता सम्मान दिया गया। सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा ने विधायक कोष से पिंकसिटी प्रेस क्लब को सहयोग की बात दोहराई।
प्रिंट मीडिया केटेगरी
दैनिक भास्कर के मदन कलाल, दैनिक नवज्योति के अरूण गुप्ता, मॉर्निंग न्यूज के विनोद शर्मा, दैनिक भास्कर के सुभाष बंसल को सम्मान दिया गया।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया केटेगिरी
आज तक के शरत कुमार, ध्वज आर्य, भारत दीक्षित, जितेश जेठानन्दानी, पीयूष शर्मा को बेस्ट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।
वीडियो जर्नलिस्ट केटेगिरी
दिनेश शर्मा एवं दिनेश सविता को अवार्ड दिया गया। डिजिटल मीडिया में निखिल सिंह दैनिक भास्कर को बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड दिया गया।
फोटो जर्नलिस्ट कैटेगिरी
फर्स्ट इण्डिया के संतोष शर्मा, सच बेधडक के पंकज शर्मा, दैनिक भास्कर से जुड़े दीपक सैनी को बेस्ट फोटो जर्नलिस्ट पुरस्कार दिया गया।
फोटो प्रदर्शनी संयोजन के लिए सुनील शर्मा एवं महेश आचार्य को अवार्ड दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं क्लब के संस्थापक सदस्य प्रवीण चन्द छाबड़ा और बड़ी संख्या में युवा एवं मूर्धन्य पत्रकार उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें