hanumant-meena-death
काफी समय से किडनी की बीमारी से परेशान थे, हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट
सोशल मीडिया पर शोक संदेश लिख रहे लोग
जयपुर।
राजस्थान के पूर्व डीजीपी और वर्तमान में टोंक-सवाई माधोपुर सीट से सांसद रिटायर्ड IPS हरीश मीणा के बेटे हनुमंत मीणा का गुरुवार को निधन हो गया। हरीश मीणा के एक पुत्री और एक पुत्र में हनुमंत छोटा था। वह काफी समय से किडनी की बीमारी से परेशान था। इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में ही इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने से मौत हो गई। उनके निधन से हरीश मीणा परिवार में शाेक छा गया। हरीश मीणा पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनाराण मीणा के छोटे भाई हैं। हनुमंत मीणा की मौत पर लोग दुख प्रकट कर रहे हैं। इनती कम उम्र में उनका निधन हरीश मीणा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
अस्पताल में चल रहा था ईलाज
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कुछ दिन से हनुमंत जयपुर के अस्पताल में भर्ती थे l जिसके बाद गुरुवार दोपहर उनका निधन हो गया l हनुमंत के निधन के बाद शौक की लहर फैल गईI हनुमंत की उम्र 42 वर्ष बताई जा रही है l 2 दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत होने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हनुमंत मीणा की जांचें की गई, जो एकदम ठीक आई बताई। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी। दोपहर करीब 3 बजे हनुमंत मीणा को कार्डियक अरेस्ट पड़ गया। डॉक्टर ने तुरंत हनुमंत को संभाला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर हरीश मीणा टोंक में कांग्रेस की बैठक कैंसिल कर जयपुर लौटे। शाम को आदर्श नगर श्मशान घाट में हनुमंत मीणा का अंतिम संस्कार किया गया।
वे राजनीति में नहीं थेl वे व्यवसाय करते थे। उनके पिता हरीश मीणा 1976 बैच के IPS अधिकारी रहे हैं। राजस्थान के डीजीपी रह चुके। पहले बीजेपी से दौसा में सासंद रहे l 2018 में कांग्रेस में शामिल हुए I अभी 2024 में कांग्रेस से टोंक सवाई माधोपुर के सासंद हैं।
यह भी पढ़ेंदूदू के पास जयपुर अजमेर हाइवे पर एक्सीडेंटस के बाद गैस सिलेंडरों से भरे टैंकर में ब्लास्ट