मुख्य सामग्री पर जाएं

Saturday, 31 October 2026

Home / सिटी /

चंद्र महल गार्डन के पीछे कबाड़ गोदाम में...

चंद्र महल गार्डन के पीछे कबाड़ गोदाम में लगी आग, ऊंची-ऊंची लपटों से इलाके में फैली दहशत

आगरा रोड को गोनेर रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड पर फर्नीचर और कबाड़ गोदाम में लगी आग

भीषण आग से सहम गए लोग

भीषण आग से सहम गए लोग

जयपुर में घाट की गूणी टनल से निकलते ही चंद्र महल गार्डन के पीछे की तरफ आगरा रोड को गोनेर रोड से जोड़ने वाली सड़क पर राजेश मोटर्स के पास मंगलवार रात 9 बजे एक फर्नीचर और कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थी कि इलाके में दहशत फैल गई। भीड़ जमा हो गई। फायर ब्रिगेड कीे सूचना मिली। एक दमकल भेजी गई, आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थी, एक दमकल से नहीं बुझ पाई तो और फायर ब्रिगेड मंगाई गई। रात 11 बजे तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे।

आगजनी की यह घटना आगरा रोड से गोनर रोड वाली लिंग सड़क पर किया के शोरूम राजेश मोटर्स के पास गुलाब विहार कॉलोनी के बाहर स्थित एक गोदाम में लगी। इस गोदाम में लकड़ी की फर्नीचर और कबाड़ भरा बताया।

खबरों की अविरल धारा


यह भी पढ़ें