मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / सिटी /

फुलेरा उपजिला अस्पताल में आग से बचने की...

फुलेरा उपजिला अस्पताल में आग से बचने की मॉकड्रिल

मरीजों को सुरक्षित निकालने, फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का दिया प्रशिक्षण

फुलेरा उपजिला अस्पताल में मॉकड्रिल

फुलेरा उपजिला अस्पताल में मॉकड्रिल

फुलेरा के उपजिला अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही कुछ देर के लिए मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, बाद में स्पष्ट हुआ कि यह वास्तविक आग नहीं थी, बल्कि आपदा की स्थिति में अस्पताल की तैयारियों को जांचने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गई थी।

अस्पताल प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र भामू के निर्देश पर हुए इस अभ्यास में कर्मचारियों को आग जैसी आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले मरीजों और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना जरूरी है। इसके साथ ही आग के स्रोत की पहचान, इमरजेंसी एग्जिट का इस्तेमाल और प्राथमिक बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।

डॉ. जावेद अख्तर ने आपात स्थिति में संयम बनाए रखने और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि आपदा के शुरुआती मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। नर्सिंग अधिकारी दिनेश शर्मा ने फायर एक्सटिंग्विशर के संचालन का प्रशिक्षण दिया और मौके पर इसका प्रैक्टिकल प्रदर्शन भी किया।

खबरों की अविरल धारा

मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल प्रशासन ने टीमवर्क, त्वरित प्रतिक्रिया, मरीजों की सुरक्षित निकासी और उपलब्ध संसाधनों के सही इस्तेमाल की तैयारियों को परखा। इसका उद्देश्य वास्तविक आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करना और स्टाफ को तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रखना है।

यह भी पढ़ें