जयपुर में ममता कुलकर्णी ने छात्रों के साथ अपनी फिल्मों के हिट गानों पर किया डांस
राजस्थान फिल्म फेस्टिवल के इंटर स्कूल-कॉलेज प्रतियोगिता फिनाले में पहुंची अभिनेत्री से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी
डांस करती ममता कुलकर्णी
जयपुर में राजस्थान फिल्म फेस्टिवल (RFF) के तहत शुक्रवार को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आरएफएफ सोशल स्पॉट लाइट 2026 और इंटर स्कूल-कॉलेज कॉम्पीटिशन का फिनाले आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया के जरिए पहचान बनाने वाले क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया। वहीं छात्रों ने सामाजिक सरोकार, संस्कृति, कला और रचनात्मकता से जुड़ी थीम पर प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी खास आकर्षण रहीं। उनकी फिल्मों के लोकप्रिय गाने बजने पर ममता खुद को डांस करने से नहीं रोक पाईं। उन्होंने छात्रों के साथ ‘कोई जाए तो ले आए’, ‘एक मुंडा मेरी उम्र का’ और ‘लंबा-लंबा घूंघट काहे को डाला’ जैसे गानों पर डांस किया।
ममता ने छात्रों से कहा कि डांस और एक्टिंग को साधना की तरह करना चाहिए। उनके मुताबिक किसी कला को मंच पर लाने से पहले उसमें परफेक्शन जरूरी है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि जीवन में किसी काम को टालने के बजाय वर्तमान में उसे पूरी तरह जीना चाहिए।
यह भी पढ़ें