मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / सिटी /

सांभर लेक कॉलेज में ‘नमामि भारतम्’ कार्य...

सांभर लेक कॉलेज में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम, 180 विद्यार्थियों ने गाया वन्दे मातरम्

राष्ट्रगीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजन

180 विद्यार्थियों ने गाया वन्दे मातरम्

180 विद्यार्थियों ने गाया वन्दे मातरम्

सांभर लेक के राजकीय शाकंभर स्नातकोत्तर कॉलेज में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुए इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय चेतना तथा एकता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की संयोजिका आदर्श विद्या मंदिर की आचार्या रेखा शर्मा थीं। प्राचार्य प्रोफेसर संजय जैन, मनीष सूंठवाल और डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद करीब 180 विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया। कॉलेज के प्रोफेसर और स्टाफ सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

खबरों की अविरल धारा

मनीष सूंठवाल ने ‘वन्दे मातरम्’ के इतिहास और इसके राष्ट्रीय महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक विरासत और जिम्मेदार नागरिकता से जोड़ने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि विद्या भारती का लक्ष्य देशभर में एक ही समय सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ गायन कराना है। अंत में प्राचार्य प्रोफेसर संजय जैन ने सभी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें