long-queues-for-cng-...
कम स्टेशनों और पीक आवर्स में बढ़ी मांग से ऑटो-टैक्सी चालकों की बढ़ी परेशानी
सीएनजी के लिए लाइन में घंटों खड़े रहते हैं वाहन
जयपुर में CNG भरवाने के लिए वाहन चालकों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। शहर में सीमित CNG स्टेशनों के चलते सुबह ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों की लंबी लाइनें लग रही हैं। चालकों के मुताबिक, कई जगह डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। ऑटो चालक सवारी लेकर ही लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, जिससे यात्रियों का समय भी प्रभावित हो रहा है। सहकार मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर भी सुबह से भीड़ रहती है। मैनेजर के अनुसार रोजाना एक CNG टैंकर सुबह और एक रात में आता है। टोरेंट गैस के अनुसार सुबह-रात सप्लाई होती है। पाइपलाइन शुरू होने के बाद समस्या दूर होने की उम्मीद है।