Wednesday, 16 September 2026

Home / City /

lance-havildar-sures...

अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान शहीद हुए राजस्थान के लांस हवलदार सुरेश गेनन

पठानकोट में तैनात 3 जाट रेजिमेंट के जवान को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

News Image

शहीद के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

सीकर जिले की दांतारामगढ़ तहसील के हरीपुरा गांव के वीर सपूत लांस हवलदार सुरेश कुमार गेनन का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वह 3 जाट रेजिमेंट में तैनात थे और पंजाब के पठानकोट में अमरनाथ यात्रा की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) का हिस्सा थे। सैन्य अधिकारियों ने उनके निधन को बैटल कैजुअल्टी घोषित किया है।

बताया गया कि शहादत से करीब 20 मिनट पहले ही उनकी अपने पिता से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। उन्होंने जल्द छुट्टी लेकर घर आने का भरोसा दिया था, लेकिन कुछ देर बाद ही उनके निधन की सूचना परिवार तक पहुंच गई। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहादत की खबर से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×