the-glamour-of-miss-...
फोटोजेनिक राउंड में बिखरा मॉडलिंग का जलवा
टॉप फाइनलिस्ट ने छोड़ी छाप
मॉडलिंग सिर्फ खूबसूरत दिखने का नाम नहीं, बल्कि कैमरे के सामने खुद को बेहतरीन अंदाज में पेश करने की कला भी है। इसी हुनर को परखने के लिए मिस राजस्थान 2026 के तहत मिस फोटोजेनिक राउंड का आयोजन सीकर रोड स्थित आर. चंद्रा पैलेस में किया गया।
फ्यूजन ग्रुप और रूवी डिजिटल के सहयोग से हुए इस फोटोशूट में टॉप फाइनलिस्ट ने अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और शानदार कैमरा प्रेजेंस से सभी का ध्यान खींचा। किसी ने अपनी मुस्कान से प्रभावित किया तो किसी ने एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से अलग पहचान बनाई।
फोटोशूट के दौरान प्रतिभागियों को प्रोफेशनल मॉडलिंग की बारीकियां भी सिखाई गईं। उन्हें सही पोज, कैमरे के एंगल, चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज के जरिए हर तस्वीर को प्रभावशाली बनाने की ट्रेनिंग दी गई, ताकि वे कैमरे के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
यह भी पढ़ें