एमबीए की छात्रा का दिल टूटा तो यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से कूद गई
जयपुर के सीतापुरा स्थित पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की घटना, परीक्षा देने गई थी, परीक्षा हॉल की जगह छत पर चली गई, कुछ देर मुडे़र पर बैठी रही, फिर कूद गई, छात्रा की मौत
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में छात्रा ने कर ली खुदकुशी
जयपुर के सीतापुरा स्थित पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में शनिवार सुबह एक छात्रा ने छठी मंजिल से नीचे कूद कर जान दे दी। इस घटना से यूनिवर्सिटी कैंपस में हड़कंप मच गया है। हादसे के बाद बाकी स्टूडेंट्स को घर भेजकर यूनिवर्सिटी को फिलहाल बंद कर दिया गया। यूनिवर्सिटी से छात्रा से कूदने की घटना के तीन वीडियो भी सामने आए हैं। एक सीसीटीवी फुटेज में छात्रा सीढियों के जरिए छत पर तेजी से जाती हुई नजर आ रही है। छत की मुंडेर पर पहुंचकर वह पैर लटका कर बैठ गई, जब दूसरे स्टूडेंट्स ने उसे देखा। कुछ वीडियो बनाते हुए शोर मचाने लगे। कुछ स्टूडेंट उसे बचाने छत की तरफ दौडे़ वहां पहुंचे भी, लेकिन तब तक वह नीचे कूद गई। नीचे गिरने से उसका सिर फट गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। स्टूडेंट्स ने छत से भी वीडियो बनाया, जिसमें छात्रा नीचे गिरी हुई नजर आ रही है।
किसी बात से दिल टूटा, तो छात्रा ने जान दे दी
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से कूदने वाली छात्रा की पहचान यशस्वी रोहिला के रूप में हुई है। वो MBA सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी। यशस्वी जयपुर के गुर्जर की थड़ी इलाके के प्रेम नगर की रहने वाली है। शिवदासपुरा थाना की पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। छात्रा को इलाज के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उसने मृत्यु से पहले कुछ लिखा था, जिसके मुताबिक उसका दिल टूट गया था, वह खुद को गिल्टी महसूस कर रही थी, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली।
MBA सेकंड ईयर की छात्रा थी यशस्वी रोहिला
जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में छठी मंजिल से कूदने वाली में छात्रा की पहचान MBA सेकंड ईयर की छात्रा यशस्वी रोहिला के रूप में हुई है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि कॉलेज की छठी मंजिल से कूदने की घटना सुबह करीब 10 बजे की है। गिरने के बाद गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था
मिड सेमेस्टर एग्जाम में नहीं गई थी छात्रा
छात्रा के छठी मंजिल पर पहुंचने की जानकारी मिलने पर साथी छात्रों ने बचाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्रों ने यशस्वी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। MBA मिड सेमेस्टर का एग्जाम था, लेकिन वह परीक्षा भी देने नहीं गई थी। यशस्वी के सीढ़ियों से ऊपर जाने का एक दूसरा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया। जिसमें वो बड़ी तेजी से छत की ओर से जाते नजर आ रही है। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने दी जान, दो CCTV वीडियो आए सामने जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में एक लड़की छठी मंजिल से कूद गई है। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस हादसे से जुड़े दो सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए हैं।
पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत
बताया जाता है कि यशस्वी सीढ़ियों के रास्ते छठी मंजिल पर गई, और फिर वहां से कूद गई. यशस्वी जयपुर की गुर्जर की थड़ी के पास प्रेम नगर इलाके की रहने वाली थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। छात्रा मां के साथ रहती थी। पुलिस ने मोबाइल और बैग कब्जे में लेकर जांच शुरू दी है।
यह भी पढ़ें